टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। नगरपालिका टोड़ारायसिंह को डी श्रेणी से सी श्रेणी में शामिल किए जाने के बाद कस्बे में हर्ष का माहौल है। लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कस्बावासियों ने इसे शहर के विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बताया। इस फैसले से नगर के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल स्थानीय विधायक एवं राजस्थान सरकार के पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के आवास पहुंचा और उनका आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगरपालिका के श्रेणी उन्नयन से अब शहर को अधिक बजट, बेहतर संसाधन और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार का लाभ मिलेगा। इससे सडक़, सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य विकास कार्यों में तेजी आएगी और आमजन को सीधा फायदा मिलेगा। भाजपा पदाधिकारियों ने मंत्री चौधरी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और टोड़ारायसिंह को सी श्रेणी में शामिल करवाना भी उसी का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कस्बे के विकास को लेकर और भी बड़े कार्य होंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संत कुमार जैन, निवर्तमान अध्यक्ष भरत लाल सैनी, शहर मंडल अध्यक्ष सुनील भारत, पार्षद प्रहलाद चांवला, करूणानिधि शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष नीरज जोशी, सुरेश जगरवाल, मंडल मंत्री भागचंद खरोल्या, मुकेश मंगर, रामअवतार सैनी, गणेश सैनी, दीपक साहू, रामदेव माली सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और कस्बेवासी मौजूद रहे।