निवाई के डांगरथल में बड़ा हादसा, खेत में करंट लगने से बुजुर्ग दंपति की दर्दनाक मौत, इलाके में पसरा मातम!
निवाई (टोंक)।
निवाई थाना क्षेत्र के डांगरथल गांव से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहाँ खेत में कृषि कार्य करने के दौरान करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग दंपति की मौके पर ही मौत हो गई।
⚡ कैसे हुआ हादसा?
बचाने में गई जान: डांगरथल निवासी नानग राम शर्मा (55) खेत में काम करते समय अचानक करंट की चपेट में आ गए थे। पति को तड़पता देख पत्नी राम रक्खी (50) उन्हें बचाने दौड़ी, लेकिन वो खुद भी करंट की चपेट में आ गईं और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
परिजनों ने ढूंढा: काफी देर तक जब दोनों घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने खेत पर जाकर देखा। वहां दोनों के शव अचेत अवस्था में पड़े मिले, जिसे देखकर कोहराम मच गया।जांच में जुटी पुलिस:
सूचना मिलते ही निवाई थाना अधिकारी घासीराम पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हादसे की खबर मिलते ही निवाई पुलिस उपाधीक्षक (DSP) रवि प्रकाश शर्मा भी अस्पताल पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।


