NH-52 पर सर्विस रोड निर्माण में देरी,* *क्षेत्रवासियों की बढ़ी परेशानी,
गुर्जर नेता मनराज बैंसला ने उठाई आवाज, मंत्रालय से त्वरित कार्रवाई की मांग
राष्ट्रीय राजमार्ग 52 (NH-52) पर टोंक बायपास से मेहगांव पक्का बंधा तक सर्विस रोड के निर्माण में हो रही देरी ने स्थानीय निवासियों के लिए गंभीर समस्याएँ खड़ी कर दी हैं। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति राजस्थान के प्रदेश सचिव श्री मनराज बैंसला ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के समक्ष इस देरी के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज किया है। उन्होंने ठेकेदार और मंत्रालय की जवाबदेही पर सवाल उठाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
श्री बैंसला ने बताया कि उन्होंने 19 मार्च 2025 को पीजी पोर्टल (क्रमांक: MORTH/E/2025/0004900) पर शिकायत दर्ज की थी। मंत्रालय ने आश्वासन दिया था कि 30 दिनों में निर्माण शुरू हो जाएगा, लेकिन दो माह बाद भी कोई प्रगति नहीं हुई।
*स्थानीय लोगों की परेशानियाँ*
सर्विस रोड के अभाव में ग्रामीणों को गलत दिशा से आना जाना पड़ता है। जिसके कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं इस खंड पर बार-बार होने वाली दुर्घटनाओं ने क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है। श्री बैंसला ने कहा, "यह लापरवाही क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को प्रभावित कर रही है।"
*मंत्रालय पर सवाल*
श्री बैंसला ने मंत्रालय और ठेकेदार की उदासीनता की आलोचना करते हुए कहा, "आश्वासन के बावजूद कोई कार्य शुरू नहीं हुआ। यह सरकारी तंत्र की नाकामी है।" उन्होंने मंत्रालय से शिकायत की स्थिति और कार्रवाई की जानकारी मांगी है।
*क्षेत्रवासियों का समर्थन*
स्थानीय लोगों ने श्री बैंसला के प्रयासों का समर्थन किया है। एक निवासी ने कहा, "सर्विस रोड के बिना मुख्य राजमार्ग पर चलना जोखिम भरा है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।"
*आगे की कार्रवाई*
श्री बैंसला ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर वे इस मुद्दे को और बड़े स्तर पर उठाएंगे