टीईटी अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग को लेकर प्रबोधक संघ ने सौंपा ज्ञापन


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ शाखा टोड़ारायसिंह ने तहसील अध्यक्ष हेमराज माली के नेतृत्व में टीईटी अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि 23 अगस्त 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों के सेवा अधिकारों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की गई है। इसी सम्बन्ध में प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में तहसील अध्यक्ष हेमराज माली ने बताया कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों को टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता से स्थायी रूप से मुक्त किया जाए। तहसील अध्यक्ष हेमराज माली ने बताया कि न्यायिक निर्णयों के कारण वर्ष 2010 से पहले नियुक्त लाखों शिक्षकों की सेवा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। केंद्र सरकार से तथा विधीयकी व नीतिगत हस्तक्षेप कर शिक्षकों को संरक्षण प्रदान करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में तहसील अध्यक्ष हेमराज माली, शिवराज जाट, सत्यनारायण माली, रामस्वरूप गुर्जर, ओमपाल प्रजापत, चंद्रप्रकाश टेलर, ओमप्रकाश सैन, राजेन्द्र वैष्णव, रामदेव गुर्जर, ममता गौड़, सीमा शर्मा, संतोष सैन, माया शर्मा, इंद्रा सैन सहित कई प्रबोधक शिक्षक मौजूद थे।    


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने