सऊदी अरब से लौटते ही दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, एयरपोर्ट पर पुलिस ने किया डिटेन

 सऊदी अरब से लौटते ही दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, एयरपोर्ट पर पुलिस ने किया डिटेन



टोंक। दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी वसीम उल्लाह को सऊदी अरब से भारत लौटते ही जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पुलिस ने डिटेन कर लिया। लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी होने के कारण आरोपी के विदेश से आने की सूचना मिलते ही कार्रवाई की गई। इसके बाद उसे टोंक कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, जहां उससे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस जानकारी के अनुसार पीडि़ता ने वर्ष 2020 में मध्यप्रदेश में आरोपी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी। बाद में अधिकार क्षेत्र के आधार पर यह मामला टोंक कोतवाली थाने में स्थानांतरित कर दिया गया। आरोप है कि आरोपी ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया था तथा घटना के बाद वह सऊदी अरब चला गया, जहां वह सिलाई का कार्य कर रहा था। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने सऊदी अरब से विवाहिता के पति को आपत्तिजनक तस्वीरें भेजकर परेशान किया। मामले में आरोपी की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। पुलिस द्वारा उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था, जिसके चलते विदेश से भारत पहुंचते ही उसे जयपुर एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। फिलहाल टोंक कोतवाली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने