कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में याकूब अली, वसीम खान एवं अमान खान को मिली जिम्मेदारी


- सलीम खान 

अलीगढ़ (सच्चा सागर)। राजस्थान कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की और गत दिनों जिला कार्यकारिणी की सूची जारी हुई। जारी कार्यकारिणी सूची में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एम.ड़ी चौपदार द्वारा टोंक गठित जारी जिला कार्यकारिणी सूची में टोंक जिले उनियारा उपखण्ड़ अलीगढ़ निवासी याकूब अली कायमखानी को जिला उपाध्यक्ष व वसीम खॉंन (अलीगढ़) को जिला सचिव पद पर मनोनीत किया गया। वही अमान खॉंन खातोली को कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग उनियारा ब्लॉक अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। अलीगढ़ निवासी याकूब अली कायमखानी को जिला उपाध्यक्ष व वसीम खॉंन को जिला सचिव तथा अमान खॉंन खातोली को कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग उनियारा ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर कांग्रेसजनों व मुस्लिम समुदाय व शुभचिंतकों व मित्रों ने खुशी जताई तथा कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रताप सिंह गढ़ी, राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व टोंक विधायक सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एम.ड़ी चौपदार, टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद हरिशचन्द्र मीणा व कांग्रेस कमेटी टोंक जिलाध्यक्ष सऊद सईदी का आभार व्यक्त किया।     


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने