राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर डॉ. सतीश पूनिया का भाजपा पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन

 राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर डॉ. सतीश पूनिया का भाजपा पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन


टोंक। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया के राज्यसभा सांसद निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में टोंक जिले के भाजपा पदाधिकारियों ने आत्मीय भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने डॉ. पूनिया के संगठनात्मक नेतृत्व, जनसेवा के प्रति समर्पण एवं पार्टी के प्रति उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका अनुभव एवं नेतृत्व राज्यसभा में राजस्थान सहित देश के विकास और जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी रूप से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। डॉ. सतीश पूनिया ने टोंक जिले से पहुंचे सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए सम्मान और कार्यकर्ताओं के स्नेह से उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है तथा वे सदैव जनहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रभु बाड़ोलिया, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी एवं प्रधान काबरा, जिला मंत्री तरुण टिक्कीवाल, हरिराम यादव, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिरोठा, जिला प्रवक्ता रतिराम पहाडिय़ा, मंडल अध्यक्ष नंदलाल जाट एवं भगवानदास सैनी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष बैरवा, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकलेश मीणा सहित हंसराज धाकड़, शंभू शर्मा, कमलेश यादव, गणेश शर्मा, चरण सिंह चौधरी, देवराज गुर्जर, शंकर चौधरी, लवेश मीणा, विकार खान, पिंटू बना, धारासिंह फागणा, दशरथ भाटी, शिवराज गोरा, इमरान नद्दाफी, रमेश मेहरा, नवेद खान, नवरत्न वर्मा, गोविंद तंबोली, रमेश गुर्जर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने