राजस्थान नाथ समाज युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में कमल योगी बने प्रदेश शिक्षा मंत्री


निवाई (सच्चा सागर)।
राजस्थान नाथ समाज युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए समाजसेवी एवं शिक्षक कमल योगी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश शिक्षा मंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद नाथ समाज सहित क्षेत्र के शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। नियुक्ति पर समाज के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। ग्राम गुड्डा आनंदपुरा (निवाई) निवासी तथा पेशे से अध्यापक कमल योगी लंबे समय से शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। समाज में शैक्षणिक जागरूकता बढ़ाने, युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने तथा सामाजिक एकता को मजबूत बनाने के लिए उनके द्वारा समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जाता रहा है। इन्हीं सेवाओं को देखते हुए राजस्थान नाथ समाज युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में उन्हें प्रदेश शिक्षा मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व सौंपा गया है। नियुक्ति के बाद कमल योगी ने प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे समाज के युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने, छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने तथा समाज में शैक्षणिक स्तर को सुदृढ़ बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार है और युवा वर्ग को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोडऩा संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। इसके लिए समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। कमल योगी की नियुक्ति पर नाथ समाज के पदाधिकारियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। समाज के लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में नई पहलें होंगी और युवाओं को आगे बढऩे के लिए बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा। गौरतलब है कि राजस्थान नाथ समाज युवा मोर्चा प्रदेश स्तर पर समाज के उत्थान, युवाओं के सर्वांगीण विकास तथा शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और संगठनात्मक मजबूती के लिए लगातार कार्य कर रहा है। ऐसे में कमल योगी की नियुक्ति को समाज के लिए एक सकारात्मक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।   


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने