नालियों की सफाई करवाने व नल कनेक्शन राशि लौटाने की मांग को लेकर पलाई व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन


पलाई (सच्चा सागर)।
ग्राम पलाई में व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायत प्रशासक लादू लाल रेगर को विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बरसात के मौसम को देखते हुए गांव की नालियों की शीघ्र सफाई करवाने की मांग की गई, ताकि वर्षा के दौरान जलभराव और गंदगी की समस्या से ग्रामीणों को राहत मिल सके। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि करीब पांच वर्ष पूर्व बीसलपुर पेयजल परियोजना के तहत घर-घर नल कनेक्शन देने के नाम पर कुछ ग्रामीणों से लगभग ढाई हजार रुपये की राशि ली गई थी। जबकि बाद में सरकार की ओर से नल कनेक्शन निशुल्क उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया और अन्य लोगों से कोई शुल्क नहीं लिया गया। ऐसे में जिन ग्रामीणों से राशि वसूली गई थी, उन्हें उनका पैसा वापस दिलाने की मांग की गई। ग्राम पंचायत प्रशासक लादू लाल रेगर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि आगामी 1 तारीख को आयोजित होने वाले शिविर में इस विषय पर सुनवाई कर समाधान का प्रयास किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में भारतीय किसान संघ के पूर्व अध्यक्ष रामकिशन धाकड़, शब्बीर मोहम्मद, सूरजमल गुर्जर, हनुमान रेगर, मुकेश शर्मा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। प्रतिनिधियों ने प्रशासन से जनहित से जुड़े इन मुद्दों का शीघ्र समाधान करने की मांग की।            


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने