टोंक में नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर 9 जून को

टोंक (सच्चा सागर)।  शंकरा आई हॉस्पिटल, जयपुर एवं रोटरी क्लब टोंक बनास के संयुक्त तत्वावधान में 9 जून मंगलवार को नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर डाक बंगला, पटेल सर्किल, टोंक में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा आंखों की नि:शुल्क जांच की जाएगी। साथ ही मोतियाबिंद से पीडि़त मरीजों का चयन कर उनके नि:शुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की जाएगी। शिविर में आने वाले मरीजों से आधार कार्ड की दो फोटो कॉपी साथ लाने का अनुरोध किया गया है। आयोजकों के अनुसार चयनित मरीजों के लिए मोतियाबिंद ऑपरेशन, लेंस प्रत्यारोपण, दवाइयां, चश्मा तथा भोजन की व्यवस्था पूरी तरह नि:शुल्क रहेगी। शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। आयोजकों ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे अपने परिचितों, परिजनों एवं जरूरतमंद मरीजों को शिविर की जानकारी दें तथा उन्हें शिविर में आने के लिए प्रेरित करें, इस शिविर की अधिक जानकारी के लिए हंसराज 97858 59468, बादल साहू (पार्षद) 92617 13436, रोहिताश कुमार 94148 41288, आकाश जैन 94606 71198,  प्रदीप गहलोत 94143 34267 से सम्पर्क किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने