सवाई माधोपुर: 12वीं पास छात्रा ने की खुदकुशी, परीक्षा की तैयारी के लिए ताऊ के घर रहकर कर रही थी पढ़ाई।

 सवाई माधोपुर में किशोरी ने की खुदकुशी, ट्यूबवेल पर मिला शव

सवाई माधोपुर: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पटेल नगर में सोमवार को खाली प्लॉट में ट्यूबवेल पर किशोरी का शव मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया. शव स्थानीय लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी. पुलिस प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का मान रही है. किशोरी अपने ताऊ के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी.

सवाई माधोपुर: 12वीं पास छात्रा ने की खुदकुशी, परीक्षा की तैयारी के लिए ताऊ के घर रहकर कर रही थी पढ़ाई।



कोतवाली थानाधिकारी मदनलाल मीणा ने बताया, आज सुबह पटेल नगर में जीवन ज्योति स्कूल के पास खाली प्लॉट में लगे ट्यूबवेल पर लड़की का शव मिलने की सूचना मिली. एसएचओ थाने से जाप्ता के साथ मौके पर पहुंचे. मृतक किशोरी की पहचान कल्पना मीणा पुत्री हनुमान मीणा के रूप में हुई. मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया. प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है. जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी.

पुलिस के अनुसार, मृतका कल्पना चौथ का बरवाड़ा थाना क्षेत्र के अभयपुरा की निवासी थी. पटेल नगर में ताऊ जगदीश मीणा के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किशोरी देर रात घर से अकेले निकली. इसके बाद भूखंड पर पहुंची, जहां उसने खुदकुशी कर ली.


उसने हाल में 12वीं पास की थी. आगे की पढ़ाई तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटी थी. खुदकुशी करने की वजह सामने नहीं आई है. पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है. संभावित पहलुओं की जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने शव सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया. परिजनों को सूचना दी. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.


इधर, घटना का पता लगते ही भीड़ लग गई. कोतवाली थाना पुलिस ने मौका देखा एवं एफएसएल टीम को बुलाया. एफएसएल टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए. पुलिस आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने