चाकसू उप जिला अस्पताल में चोरी करते युवक को लोगों ने रंगे हाथ दबोचा, साथी फरार


- आमीन खान  

चाकसू (सच्चा सागर)। चाकसू कस्बे के उप जिला अस्पताल परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक को चोरी करते हुए लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जबकि आरोपी का दूसरा साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अस्पताल परिसर में दो संदिग्ध युवक डॉ की केबिन में घूमते दिखाई दिए। इसी दौरान एक युवक द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया गया। आसपास मौजूद लोगों व एम्बुलेंस कर्मी राधा मोहन शर्मा की जेब में हाथ डालते हुए युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो उन्होंने तुरंत उसे पकड़ लिया। युवक को पकड़ते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में आये हुए दो तिन मरीजों की जेब से पैसे भी चुरा लिये थे। अस्पताल में आई महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि इलाज के लिए चाकसू अस्पताल में आये थे। डॉ. से चिकित्सा परामर्श लेने के बाद कुछ जांचे लिखी गई थी। उन जांचो को करवाने के लिए हम पहुंचे ओर जांचे करवाने के बाद पैसे देने लगे तो हमें पता लगा की हमारी जैब से किसी ने हमारे 3500 रुपए निकाल लिए ओर दो तीन मरीजों की जेब से भी पैसे निकाल लिए गए। पकड़ा गया युवक अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों की भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पकडे गये युवक की जेब की तलाशी लेने पर कुछ नहीं मिला। जब की उसका दुसरा साथी पैसे लेकर फरार हो गया। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे भागने नहीं दिया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। अस्पताल में आये मरीजों ने आरोपी युवक को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने बताया कि यहां पहले भी संदिग्ध लोगों की आवाजाही देखी जाती रही है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं होने के कारण ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रशासन से अस्पताल परिसर में सुरक्षा बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने तथा नियमित गश्त की मांग की है, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को सुरक्षित माहौल मिल सके। घटना के बाद अस्पताल परिसर में पूरे दिन चर्चा का माहौल बना रहा। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने