टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। सहायक अभियंता, जेवीवीएनएल कार्यालय टोड़ारायसिंह में सोमवार से बिजली उपभोक्ताओं को एलईडी बल्ब वितरित किए जाएंगे। सहायक अभियंता दीपक मीणा ने बताया कि विद्युत निगम की ऊर्जा बचत एवं जागरूकता योजना के तहत उपभोक्ताओं को रियायती दर पर एलईडी बल्ब उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 8 जून से 13 जून तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक एलईडी बल्बों का वितरण किया जाएगा। योजना के तहत 200 रुपए में 5 एलईडी बल्ब दिए जाएंगे, जिनमें 2 बल्ब 12 वाट तथा 3 बल्ब 9 वाट क्षमता के होंगे। उपभोक्ताओं को बल्ब प्राप्त करने के लिए अपना बिजली बिल साथ लेकर आना अनिवार्य होगा। एक बिजली बिल पर अधिकतम 10 एलईडी बल्ब प्राप्त किए जा सकेंगे, जिसके लिए 400 रुपए का भुगतान करना होगा। सहायक अभियंता ने बताया कि वितरित किए जाने वाले सभी एलईडी बल्बों पर दो वर्ष की गारंटी भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के अधिकाधिक बिजली उपभोक्ताओं से योजना का लाभ उठाने एवं ऊर्जा बचत में सहयोग करने की अपील की है।
जेवीवीएनएल कार्यालय में 8 से 13 जून तक एलईडी बल्ब वितरण
0