संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान : कन्हैयालाल चौधरी


तीन मंडलों की बैठक सम्पन्न 

टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। मालपुरा-टोड़ारायसिंह विधानसभा क्षेत्र के शहर मण्डल टोड़ारायसिंह, संवारिया एवं मोर मंडल की संगठनात्मक बैठक माल की माता जी लक्ष्मीपुरा में सम्पन्न हुई। मोर मंडल अध्यक्ष राजेश मीना ने बताया कि बैठक में कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने सहभागिता कर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद किया। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण, सक्रियता एवं आपसी समन्वय के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों में निरंतर सहभागी बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री संतकुमार जैन, जिला उपाध्यक्ष रामचंन्द्र गुर्जर, कृषि मंडी चेयरमैन महावीर धाकड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह नाथावत, मोर मंडल अध्यक्ष राजेश मीणा, सांवरिया मंडल अध्यक्ष शंकर लाल चौधरी, टोड़ारायसिंह शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा भारत व तीनों मंडलों के बूथ अध्यक्ष एवं मंडलों की कार्यकारिणी उपस्थित रही।        


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने