मेगा समर केम्प का समापन* भारत विकास परिषद, महिला शाखा टोंक के सौजन्य से सी डी सी डांस, जुम्बा स्टूडियो व विवेकानंद पब्लिक स्कूल टोंक द्वारा मेगा समर केम्प का आयोजन 15 मई से 15जून तक किया गया

 *मेगा समर केम्प का समापन*



भारत विकास परिषद, महिला शाखा टोंक के सौजन्य से सी डी सी डांस, जुम्बा स्टूडियो व विवेकानंद पब्लिक स्कूल टोंक द्वारा मेगा समर केम्प का आयोजन 15 मई से 15जून तक किया गया। सीडीसी के डायरेक्टर चीनू पारीक ने बताया कि इस कैम्प में टोंक शहर के 200 से अधिक बाल प्रतिभाओं ने डांस, म्यूजिक, आर्ट एंड क्राफ्ट, मेहंदी , स्केटिंग, सेल्फ डिफेंस व गिटार वादन में उत्साह से भाग लिया। भारत विकास परिषद की महिला संयोजिका श्रीमती रेखा जाजू ने बताया कि दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। सुप्रसिद्ध डांस कोरियोग्राफर चीनू पारीक व हेमंत शर्मा द्वारा डांस , धीरज सेनी द्वारा स्केटिंग, रेखा पारीक द्वारा मेहंदी, उर्वशी पारीक द्वारा सेल्फ डिफेंस सृष्टि गर्ग एवं कशिश द्वारा आर्ट एंड क्राफ्ट तथा अनुज सिंह द्वारा गिटार व म्यूजिक का प्रशिक्षण दिया गया।

विवेकानंद पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल विवेक कला ने बताया आज कैम्प के समापन पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष रमेश चन्द काला, सचिव राधेश्याम शर्मा, महिला संयोजिका रेखा जाजू , पूर्व संयोजिका सुमन काला, कोषाध्यक्ष रामप्रसाद शर्मा, विवेकानंद पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर विवेक काला, एंजिल किड्स होम की प्रिंसिपल नन्दिनी शर्मा सहित अभिभावकों की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने