गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत ऐतिहासिक कुंड की हुई सफाई
निवाई (सच्चा सागर)। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान संकल्प दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राधा दामोदर जी बाहरला कुंड पर विशेष सफाई एवं जल संरक्षण जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा एवं नगर पालिका निवाई के निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप ईसरानी मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सामूहिक रूप से ऐतिहासिक कुंड की साफ-सफाई कर जल संरक्षण का संदेश दिया। उपस्थित लोगों को पानी बचाने तथा पारंपरिक जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान में भाजपा शहर मण्डल के पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। कार्यक्रम में शहर मण्डल अध्यक्ष नितिन जैन, महामंत्री डॉ. जय नारायण कुमावत, वंश प्रदीप पारीक, जीतू विजय, लक्ष्मण खटाना, पूर्व मंडल अध्यक्ष अंकुर गुप्ता, पूर्व मंडल महामंत्री कर्ण सिंह राजावत, जीतू धरवाल, नरेश कसाना, सुरेश राजवंशी एवं ओमप्रकाश वर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा नगर पालिका पार्षद शंकर सैनी, रामविलास बलाई, गिर्राज जाट, मनोज पाटनी, रमेशचंद माली, चंद्रकला खंडेलवाल, बाबू शर्मा एवं राजू तिवाड़ी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण हमारी संस्कृति और भविष्य दोनों के लिए बेहद आवश्यक है। ऐतिहासिक कुंडों की सफाई से जल संचयन क्षमता बढ़ेगी और पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया।
