मुख्यमंत्री के ओएसडी गोविंद पारीक ने किए कल्याण धनी के दर्शन


मालपुरा (सच्चा सागर)।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के ओएसडी गोविंद पारीक, प्रकांड ज्योतिषाचार्य पंडित पुरुषोत्तम गौड़ एवं वरिष्ठ पत्रकार गिरिराज अग्रवाल ने शुक्रवार को धार्मिक नगरी डिग्गी पहुंचकर कल्याण धनी के दर्शन किए। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा और किसानों की खुशहाली की कामना की गई। ओएसडी गोविंद पारीक ने कहा कि प्रदेश में विकास, खुशहाली और जनकल्याण के लिए सकारात्मक वातावरण आवश्यक है। वहीं पंडित पुरुषोत्तम गौड़ ने धार्मिक आस्था को समाज की शक्ति बताते हुए कहा कि सामूहिक प्रार्थनाएं समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। वरिष्ठ पत्रकार गिरिराज अग्रवाल ने भी प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना की।         


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने