मालपुरा (सच्चा सागर)। अग्रवाल समाज चौरासी महिला परिषद द्वारा अग्रवाल सेवा सदन डिग्गी में आयोजित नौ दिवसीय महिला एवं बालिका प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत शुक्रवार को स्वास्थ्य जागरूकता विषय व कैरियर मार्गदर्शन पर विशेष चर्चा सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जयपुर स्थित सृष्टि हॉस्पिटल की डॉ. प्रियंका बंसल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। डॉ. प्रियंका बंसल ने बालिकाओं एवं महिलाओं को किशोरावस्था (प्यूबर्टी) के दौरान होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तनों के बारे में सरल एवं विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु वैक्सीन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि समय पर टीकाकरण एवं नियमित स्वास्थ्य जांच महिलाओं को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं टोंक की क्कस्ष्ट टॉपर साक्षी जैन ने शिविर में विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने अपने संघर्ष, मेहनत एवं सफलता की कहानी साझा करते हुए बताया कि निरंतर प्रयास, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। साक्षी जैन ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं तथा समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच का महत्व समझाया। उनके प्रेरणादायक विचारों से शिविर में उपस्थित सभी विद्यार्थी उत्साहित एवं प्रेरित हुए। महिला परिषद अध्यक्ष बीना जैन छामुनिया ने बताया कि शिविर का उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को केवल प्रशिक्षण देना ही नहीं, बल्कि उन्हें संस्कार, आत्मनिर्भरता, स्वास्थ्य जागरूकता एवं आत्मविश्वास के प्रति प्रेरित करना भी है। इस दौरान महिला परिषद अध्यक्ष बीना जैन, संरक्षक अनीता रांटा, संरक्षक जिला प्रमुख सरोज बंसल, कार्यक्रम संयोजक रामगोपाल जैन, मंत्री गोविंद जैन, युवा अध्यक्ष अशोक जैन, ब्लॉक अध्यक्ष चित्रा जैन सहित परिषद के पदाधिकारियों एवं समाजजन मौजूद रहे।