निवाई (सच्चा सागर)। पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ की कार्यवाही करते हुए अवैध बजरी से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली व एक ट्रॉली को किया जब्त किया है। थानाधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन की रोकथाम अभियान के तहत गठित पुलिस टीमों ने गश्त के दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए अवैध बजरी से भरा हुआ एक ट्रैक्टर ट्रॉली एवं जब्त किया है। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया । उन्होंने बताया कि दूसरी कार्यवाही में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक पुलिस टीम को देखकर अवैध बजरी से भरी हुई ट्रॉली को मौके पर ही छोड$कर ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने लावारिस छोड़ी गई बजरी से भरी ट्रॉली को जब्त करके पुलिस थाने में सुरक्षार्थ खड़ा करवा दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक व मालिक के खिलाफ एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी प्रकार इसी प्रकार अवैध बजरी खनन व परिवहन के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी रामकुवार पुत्र सुरज्ञान माली निवासी हाड़ा वाली ढाणी को अनुसंधान के बाद गिरफ्तार कर लिया।