देवली की बेटी भावना बनी ‘मिसेज राजस्थान’ की फोर्थ रनरअप गोल्ड


देवली (सच्चा सागर)।
जयपुर में आयोजित ‘मिसेज राजस्थान’ के ग्रैंड फिनाले में देवली की एक प्रतिभा ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। शहर के पटेल नगर निवासी रामकुमार मीना की पुत्री भावना मीना ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में फोर्थ रनरअप गोल्ड का खिताब अपने नाम किया है। फ्यूजन ग्रुप और ग्रैंड सफारी के सहयोग से आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आईं 1700 महिलाओं ने भाग लिया था। इस मुकाबले के बीच अपनी आत्मविश्वास के दम पर भावना मीना ने टॉप-20 में जगह बनाई और फोर्थ रनरअप गोल्ड चुनी गईं। इस ग्रैंड फिनाले में मॉडल्स ने रैंप पर दिवा ड्रेसेज की मोनिका अडवाणी का रॉयल कलेक्शन और जस्सी छाबड़ा के कॉकटेल लुक को बखूबी प्रदर्शित किया। अंतिम चरणों में टॉप-10 मॉडल्स ने गाउन राउंड में अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पवन गोयल, ज्योति खंडेलवाल, रविन्द्र सिंह, आलोक शर्मा और मिस ग्लोब इंडिया जैस्मीन राणा सहित कई अतिथि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के आयोजक निमिषा मिश्रा व योगेश मिश्रा थे। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने