दिल्ली में निवाई समाजसेवी सम्मानित, नंदलाल लांगड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान


निवाई (सच्चा सागर)।
दिल्ली के फरीदाबाद में आयोजित अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय कार्यक्रम में  निवाई के हरभांवता के नन्दलाल को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग बैंसला और संस्थापक नरेंद्र डेढ़ा ने प्रदेश उपाध्यक्ष नंदलाल लांगड़ी को सम्राट मिहिर भोज की अष्टधातु प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नन्दलाल ने प्रदेश में समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिसके चलते उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया है। कार्यक्रम में देशभर से आए समाज प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिससे कार्यक्रम का महत्व और बढ़ गया। सम्मान की खबर मिलते ही निवाई के गुर्जर समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। समाज के लोगों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया। समाज बंधुओं ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान से समाज सेवा करने वालों का उत्साह बढ़ता है और युवाओं को भी प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर दिनेश गुर्जर, धनराज हरचंदेड़ा, रामनरेश गौहरपुरा, आशाराम लांगड़ी, लोकेश और लेखराज सहित कई समाजजनों ने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया। समाज के लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी दोनों इसी तरह समाज हित में कार्य करते रहेंगे और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।      


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने