टोंक (सच्चा सागर)। शहर में प्रेरणा ग्रुप द्वारा आयोजित विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं को ब्रैस्ट कैंसर, स्वास्थ्य, संस्कृति एवं आत्म-जागरूकता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। संयोजिका रेखा जाजू ने मंच संचालन करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. अनुकृति सूद ने महिलाओं को ब्रैस्ट कैंसर के प्रति जागरूक करते हुए नियमित स्वयं स्तन परीक्षण करने तथा 40 वर्ष की आयु के बाद समय-समय पर मैमोग्राफी करवाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि समय पर पहचान होने पर ब्रैस्ट कैंसर का सफल उपचार संभव है। जिला प्रमुख सरोज बंचाल ने नारी स्वास्थ्य एवं भारतीय संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखकर ही परिवार और समाज को सशक्त बना सकती हैं। एस्ट्रोलॉजिस्ट अंबिका सोनी ने नवग्रहों एवं राशियों के मानव जीवन पर प्रभाव के बारे में जानकारी दी। वहीं सेंट सोल्जर स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. शिप्रा बारेगामा ने महिलाओं को तनावमुक्त जीवन के उपाय बताते हुए एक इंटरैक्टिव गतिविधि भी करवाई। पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन ने ‘करो योग, रहो निरोग’ का संदेश देते हुए योग को दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की। सीडीसी डांस के डायरेक्टर चिनु पारिक ने हेल्दी डाइट के बारे में जानकारी दी तथा जुम्बा डांस के माध्यम से सभी को उत्साहपूर्वक सहभागी बनाया। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया, जिसमें सही उत्तर देने वाली प्रतिभागियों को सीके बिड़ला हॉस्पिटल एवं प्रेरणा ग्रुप की ओर से उपहार प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रेरणा ग्रुप की सदस्य अल्पना जोनवाल, स्मिता शर्मा, सुधा लोड़ा, पूनम, हेमलता शर्मा, हेमलता तोशनीवाल, रेखा सोनी, भावना जैन, पंकज, ज्योति विजय, लक्ष्मी विजय, मोनिका जैन, रिंकू सोनी सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोजन के साथ हुआ। साथ ही भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए पक्षियों के लिए जल व्यवस्था हेतु परिंडे वितरित किए गए, ताकि बेजुबान पक्षियों को राहत मिल सके।अंत में प्रेरणा ग्रुप के सदस्यों ने सभी का आभार व्यक्त किया।