मालपुरा (सच्चा सागर)। क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष भंवर मुवाल ने चना खरीद केंद्र का विधिवत पूजन कर कांटे का शुभारंभ किया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किसानों के हित में शुरू की गई। इस व्यवस्था की सफलता की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान समिति के मैनेजर ओम प्रकाश चौधरी सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों ने चना खरीद केंद्र शुरू होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे उन्हें अपनी उपज बेचने में सुविधा मिलेगी और उचित मूल्य प्राप्त होगा। अध्यक्ष भंवर मुवाल ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप किसानों को उनकी फसल का सही दाम दिलाने के लिए यह केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में केंद्र पर अपनी उपज लाकर इसका लाभ उठाएं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों और समिति सदस्यों ने इस पहल की सराहना की।