निवाई के ललित कुमार शर्मा को नर्सिंग में पीएचडी की मिली उपाधि

क्षेत्र में खुशी की लहर

निवाई (सच्चा सागर)। क्षेत्र के निवासी ललित कुमार शर्मा को बनस्थली विद्यापीठ, राजस्थान द्वारा आयोजित 42वें दीक्षांत समारोह में नर्सिंग विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने अपने शोध कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करते हुए यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। ललित कुमार शर्मा के शोध में नर्सिंग शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर गहन अध्ययन किया गया है। उनके शोध कार्य को विषय विशेषज्ञों द्वारा सराहा गया और इसे स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए उपयोगी बताया गया। इस उपलब्धि से उनके परिवार, मित्रों तथा क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।        


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने