शिक्षा के बिना समाज का विकास असम्भव : विधायक वर्मा


रैगर समाज की मांडकला धर्मशाला का होगा जिर्णोद्धार,  होली स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न

टोंक (सच्चा सागर)। जिले के नगरफोर्ट स्थित मांडकला क्षेत्र में शुक्रवार को अखिल भारतीय रैगर महासभा टोंक के तत्वावधान में समाज का होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन हुआ। समारोह के दौरान मांडकला क्षेत्र में स्थित समाज की धर्मशाला के जीर्णोद्धार की रूपरेखा तैयार की गई। जिसमें मौजूद समाज के भामाशाह गोपाल लाल दबकिया नासिरदा व कार्यवाहक विकास अधिकारी सावर चिरंजी लाल वर्मा की ओर से एक-एक लाख रुपए देने की घोषणा की गई। इसी प्रकार पलाई गांव के  समाज की ओर से एक लाख रुपए व बालापुरा गांव के समाज की ओर से 51 हजार रुपए की घोषणा की, साथ ही दर्जनभर भामाशाहों ने हजारों रुपए का आर्थिक सहयोग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे निवाई विधायक रामसहाय वर्मा ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के बिना समाज का विकास सम्भव नहीं है। हमें समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए। मुख्य अतिथि रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल नवल ने लोगों को आडंबर व अंधविश्वास से दूर करने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष शंकर लाल हाथीवाल ने समाज में वर्षो से चली आ रही कुरीतियां मिटाने के साथ-साथ सामाजिक राजनीतिक एकता पर बल दिया। कार्यक्रम को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एसके मोहनपुरिया, राष्ट्रीय महासचिव बद्री नारायण झिंगोनिया, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष तारा बेनिवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष बाबू लाल खमोकरिया, पूर्व प्रधान देवली शंकुतला वर्मा, चिरोंज प्रशासक कमलेश वर्मा, प्रो. डॉ. राजेन्द्र वर्मा, डॉ. भूषण सालोदिया, रामभज वर्मा, भामाशाह अर्जुन लाल थलेटिया, शंकर लाल फूलेता आदि ने संबोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम में धर्मेंद्र सालोदिया, महासभा के कोषाध्यक्ष महेन्द्र मंडरावलिया, महामंत्री रामभज वर्मा, राजेश देवतवाल, मीडिया प्रभारी चेतन वर्मा, युवा अध्यक्ष अमित थलहेटिया सहित जिले के साथ ही बूंदी व सवाई माधोपुर जिले के सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया।     


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने