नामांकन वृद्धि व स्वच्छता पर दिए निर्देश
टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। उपखण्ड की पंचायत रिण्डलिया रामपुरा सम्पूर्ण पीईईओ क्षेत्र में सीबीईओ कमलेश कुमार शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। शिक्षक बाबूलाल मीणा ने बताया कि प्रधानाचार्य प्रहलाद लाल कुम्हार, उप प्रधानाचार्य बाबूलाल रैगर सहित समस्त शाला स्टॉफ मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने शाला स्टॉफ को आवश्यक कार्य हेतु दिशा-निर्देश दिए। सीबीईओ शर्मा ने स्कूल में साफ-सफाई, छात्राओं के शौचालय, मिड-डे-मिल, फल-फ्रूट वितरण, पानी की टंकी की सफाई, नाकारा सामान की सूची, नामांकन सुधार, घर-घर जाकर प्रवेशोत्सव, नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक का समयबद्ध वितरण व आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। रामपुरा में राउप्रावि प्रधानाध्यापक लालाराम जाट सहित समस्त शाला स्टॉफ तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लादी देवी को बच्चों का ठहराव तथा नामांकन वृद्धि को लेकर चर्चा की तथा कहा कि बच्चों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षा से जुड़ाव के लिए अभिभावकों से संपर्क कर नामांकन का प्रयास करें, वहीं दूसरी ओर रिण्डलिया रामपुरा में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। उसमें छात्राओं के शौचालय मरम्मत के लिए प्रशासक सीताराम बैरवा व ग्राम विकास अधिकारी पारसी देवी जाट, कनिष्ठ लिपिक बनवारी लाल जाट, ग्राम सेवक रमेश चंद शर्मा को अवगत कराया। उन्हें भरोसा दिया कि हम पंचायत से पिंक टॉयलेट, टाइल व साफ-सफाई की व्यवस्था करवाएंगे।
