बच्चों में पोषण को जन आंदोलन बनाए : सीईओ


टोंक (सच्चा सागर)।
भारत सरकार के निर्देशानुसार अष्टम पोषण पखवाड़ा 9 से 23 अप्रैल तक मनाया जा रहा है। महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा मनाये जा रहे पौषण पखवाड़े की मुख्य थीम ‘‘जीवन के प्रथम 6 वर्षो में अधिकतम मस्तिष विकास’’ है। इसी को लेकर गुरुवार को कलेक्टेऊट टोंक से गांधी पार्क तक पोषण प्रभात रैली का आयोजन किया गया है। रैली को सीईओ परशुराम धानका एवं आईसीडीएस की उप निदेशक सरोज मीना ने हरी झण्डी दिखाई। इस अवसर पर सीईओ ने कहा कि बच्चों में पोषण को जन आंदोलन बनाते हुए परिवार और समुदाय में जागरुक्ता पैदा करने की आवश्यकता है। बच्चों के स्वस्थ्य शारीरिक एवं मस्तिष्क विकास को लेकर 1 से 6 वर्ष की आयु तक उचित पोषण दिया जाना जरुरी है। इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग की महश्री भूमिका है। मातृ एवं शिशु पोषण, मस्तिष्क विकास के लिए प्रोत्साहन, खेल आधारित शिक्षा, स्क्रिन टाइम कम करने में माता पिता और समुदाय की भूमिका एवं सक्षम आंगनबाडिय़ों के लिए समुदायिक समर्थन विषयों पर इस पखवाड़े में कार्य किया जायेगा। इस दौरान टोंक शहर की बाल विकास परियोजना अधिकारी, महिला पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।            


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने