विद्यार्थियों को दी कानूनी जानकारी
टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। उपखण्ड मुख्यालय पर तालुका विधिक सेवा समिति की ओर से साईबर अपराध पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर अनुमासिंह, अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट टोड़ारायसिंह द्वारा उच्च माध्यमिक विद्यालय विजयसिंह मेमोरियल चिलङ्गन्स टोड़ारायसिंह में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर विधार्थियों को साईबर अपराध के बारे में जानकारी प्रदान की गई। न्यायाधीश ने बताया कि साईबर अपराध के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि साईबर अपराध का मतलब इंटरनेट, मोबाईल या सोशल मीडिया के माध्यम से किसी को परेशान करना, धमकाना या अपमानित करना है। यह केवल स्कूल तक समिति नहीं, बल्कि घर तक भी जारी रहता है। बच्चों को साईबर की गंभीरता, साईबर दुर्व्यवहार के सामान्य रूप, मोबाईल के अधिक उपयोग के नुकसान, सोशल मीडिया के खतरे, ऑनलाईन गेमिंग के खतरे, बाल शोषण एवं ग्रूमिंग, सुरक्षा के उपाय के बारे में बताया। न्यायाधीश ने बताया कि बाल अपराध में साईबर काईम, नशा दुराचार, यौन शोषण और दुर्व्यवहार जिसमें बलात्कार, छेड़छाड़, अश्लील सामग्री बनाना और बच्चों को अनैतिक कार्यों के लिए मजबूर करना शामिल है तथा अपहरण और तस्करी में फिरौती, भीख मंगवाने, वेश्यावृत्ति या अवैध अंगों के व्यापार के लिए बच्चों को उठाना या बेचना एक गंभीर अपराध है। न्यायाधीश ने बच्चों को अपराध से सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु प्रमुख कानूनी ढांचा से अवगत करवाया कि पोक्सो एक्ट, 2012 बच्चों को यौन अपराधों से बचाने के लिए सबसे प्रमुख कानून है। किशोर न्याय अधिनियम, 2015 यह कानून उन बच्चों के लिए है जिन्हें ‘देखभाल और संरक्षण’ की आवश्यकता है, साथ ही उन पर भी लागू होता है जिन्होंने कानून का उल्लंघन किया है। भारतीय न्याय संहिता, 2023 एवं बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986: यह बच्चों को काम पर रखने पर रोक लगाता है और उल्लंघन करने वालों के लिए जेल और जुर्माने का प्रावधान करता है तथा बाल विवाह रोकथाम के बारे में जानकारी प्रदान की गई। तथा बच्चों को चाईल्ड हैल्पलाईन 1098, पुलिस सहायता 112, साईबर फॉड 19030, रालसा हैल्पलाईन 9928900900/15100 के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा विद्यालय में ‘कोर्ट वाली दीदी’ नाम से बाल सुलभ शिकायत और सुझाव पेटियों स्थापित की गई जिसमें कोई भी विधार्थी जिसके साथ किसी भी प्रकार अपराध हुआ है शिकायत अथवा सुझाव डाल सकता। कार्यक्रम के दौरान बृजमोहन शर्मा सचिव तालुका, रामनिवास कुम्हार पैरालिगल वॉलेन्टियर्स सहित विद्यालय के अध्यापक उपस्थित रहे।
