झिराना थाने की प्रभावी कार्यवाही, चार ट्रैक्टर ट्रॉली, एक लोडर मशीन जब्त


पीपलू (सच्चा सागर)।
जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव, पीपलू डिप्टी रामावतार आदेशानुसार झिराना थाना अधिकारी राजेंद्र प्रसाद के सुपरविजन में कार्यवाही करते हुए बनास नदी तन डोडवाडी के पास अवैध बजरी भर कर परिवार करते हुए चार ट्रैक्टर ट्रॉली व एक लोडर मशीन को जब्त किया गया। वहीं चालक मोके से भाग गए। सभी वाहन चालक एवं मालिक को के खिलाफ एमएमडीआर एक्ट एमवी एक्ट में पंजीकृत कर अनुसंधान जारी है। टीम में थाना अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, सहायक उपनिरीक्षक सुखलाल, ओमप्रकाश, कांस्टेबल कानाराम, रामावतार,परसुराम, गजेंद्र सिंह, गणेश, महावीर, गोवर्धन, नंदकिशोर, शामिल थे। वहीं थाना अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्त जारी है। झिराना थाने की बढ़ी कार्यवाही से बजरी माफियाओं में हडक़ंप मच गया।         


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने