कैबिनेट मंत्री ने किया शोभायात्रा पोस्टर का विमोचन
टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति द्वारा 26 अप्रैल को भगवान परशुराम के जन्म उत्सव तथा विशाल शोभायात्रा को लेकर बुधवार को कैबिनेट मंत्री के निज आवास पहुंचे, जहां कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी द्वारा भगवान परशुराम के 26 अप्रैल को होने वाले विशाल शोभायात्रा सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन किया। कस्बे में 19 अप्रैल को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर पंच महादेव मंदिर में पूजन व महा आरती कर प्रसादी वितरण की जाएगी। वहीं 26 अप्रैल को सरस्वती विद्या मंदिर से भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी। पोस्टर विमोचन के दौरान परशुराम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार चौबे, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता करुणा निधि शर्मा, बीजेपी शहर अध्यक्ष सुनील भारत शर्मा, भारतीय युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष तोषी गौतम, पंडित आत्माराम गुरुजी, शैलेंद्र शर्मा, अखिलेश शुक्ला, हरि सहाय शर्मा, गिरिराज प्रसाद डोड़वाड़ी, कैलाश चंद शर्मा, गोपाल पाराशर, अवधेश पाण्डेता, भंवरलाल शर्मा रतलाई, कृष्ण कांत शुक्ल, घनश्याम शर्मा, नीरज जोशी, हरि सहाय शर्मा, मनोज पाराशर, अंकित ओझा, शैलेन्द्र चौबे सहित बड़ी संख्या में विप्रजन मौजूद रहे।
