विद्यार्थियों को सेवा कार्य के लिए किया प्रेरित
टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। दादू पर्यावरण संस्थान टोंक एवं साहित्य मंच टोड़ारायसिंह के तत्वावधान में उपखण्ड के गांव इंदोकिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बेजूबान पक्षियों हेतु परिण्डें एवं घोंसले बांधे गए। साहित्य मंच टोड़ारायसिंह के संयोजक शिवराज कुर्मी ने स्कूली विद्यार्थियों को भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने के छोटे-छोटे सेवा कार्य से अवगत कराया। साथ ही पक्षियों को बचाने के लिए अपने मकान की छत पर नियमित रूप से एक मु_ी दाना डालने के लिए प्रेरित किया। हमारे बुजुर्ग बैसाख माह को पुण्य धार्मिक माह मानते थे। हमें उनसे संस्कार ग्रहण करके अधिक से अधिक पुण्य कार्य में सहभागी बनने का प्रयास करना चाहिए। संस्था प्रधान साहेना सुल्ताना ने जीव कल्याण के पुण्य कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में साहित्य मंच के राकेश कुमार सैनी, शिक्षक दुर्गा लाल बैरवा, सोहनलाल, अमित यादव, राजेश गुर्जर, कामरान अली एवं स्कूली विद्यार्थी मौजूद रहे।
