उपखंड अधिकारी एवं डीएसओ ने गैस एजेंसी का किया औचक निरीक्षण


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
जिला कलक्टर टीना डाबी के निर्देशों के तहत बुधवार को टोड़ारायसिंह में इण्डेन गैस सर्विस पर गैस आपूर्ति वितरण की व्यवस्था की संयुक्त जांच दल उपखंड अधिकारी अमित चौधरी, जिला रसद अधिकारी इन्द्रपाल मीना, प्रवर्तन अधिकारी धर्मचन्द अग्रवाल एवं अमित शर्मा ने जांच की। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि एजेन्सी में घरेलू गैस सिलेण्डर का प्रारम्भिक स्टॉक 417 था, जिसमें 362 रिफिल की आपूर्ति की जा चुकी थी। मौके पर मौजूद 5-7 उपभोक्ताओं जो कि केवाईसी करवाने आये हुए थे। उनकी केवाईसी करवायी गयी एवं अन्य 04-05 उपभोक्ताओं जिन्होंने गैस बुकिंग करवा रखी थी, उनको मौके पर ही गैस सिलेण्डर उपलब्ध करवाया गया। गैस सर्विस संचालक ने बुधवार को 525 सिलेण्डरों की गाडी बोटलिंग प्लांट से रवाना होना बताया। गैस सर्विस संचालक ज्योति मीणा एवं रतन सिंह को गैस स्टॉक खत्म होने से पूर्व प्लांट से सिलेण्डरों की आपूर्ति करवाना सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया। संयुक्त जांच दल मे कार्यवाही में उपस्थित रहे। मौके पर उपस्थित उपभोक्ताओं के बयान लिये गये एवं पूछताछ की गई तथा उनकी ई-केवाईसी करवाई गई एवं गैस की आपूर्ति करवाई गई।         


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने