शाहपुरा बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती पर गूंजा संगीतमय सुंदरकांड


उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब 

टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। कस्बे के शाहपुरा बालाजी मंदिर (शाहपुरा दरबार) में हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष संगीतमय सुंदरकाण्ड का आयोजन किया गया। इस मौके पर भव्य और मनोरम झांकी सजाई गई। मंदिर पुजारी पंडित श्याम सुंदर दायमा ने बताया कि सुवालका परिवार के तत्वावधान में देर शाम 8 बजे शुरू हुए संगीतमय सुंदरकांड पाठ वरिष्ठ पाठक ब्रह्मानंद टेलर के सानिध्य में मुख्य गायक पं. नारायण लाल चौबे और महावीर प्रसाद जोशी, अशोक शर्मा तथा आलोक शर्मा  की अगुवाई तथा ढोलक राजू सैनी एवं मंजीरा आशीष विजयवर्गीय के सहयोग से  आरंभ किया गया। पाठ के पश्चात महाआरती कर नैवेद्य अर्पित कर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष अनीता सुवालका, राम अवतार सुवालका, गौरव सुवालका, अभिषेक सुवालका, पूर्व पालिकाध्यक्ष राम निवास सैनी, जगदीश पाण्डेता, सुनील भारत, बनवारी पंचोली, रामपाल टेलर, राधेश्याम टेलर, दुर्गा प्रसाद गौड़, ओमप्रकाश राहुल्या, तुलसीराम सोनी, राजू राहुल्या, घनश्याम महावर, पवन पाण्डेय, हरि सहाय शर्मा, सत्येन्द्र शर्मा, शेलेंद्र शर्मा, राजेश सोनी, नरेंद्र मोदी, नीरज शर्मा, कोमल स्वामी, पार्षद मीना जैन, श्याम सुंदर शर्मा, रमेश गौड़, राजेश बामनवास्या, सुरेश छाबड़ा, अक्षांश पाण्डेता, महेश गुप्ता, रामचरण विजयवर्गीय, विठ्ठल भाई, उमाशंकर तिवाड़ी, गणेश जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें।         


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने