टोंक (सच्चा सागर)। ‘सेवा का व्रत धारण कर, जो करते हैं उपकार, संकट में जीवन बचाते, उनका है आभार।’ इन पंक्तियों को साकार करते हुए 108 एम्बुलेंस सेवा में कार्यरत टोंक जिले के मोहम्मद आरिफ खान एवं वसीम खान को ईएमटी दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। अजमेर मंडल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चीफ मेडिकल एंड हेल्थ ऑफिसर (सीएमएचओ) द्वारा दोनों ईएमटी कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मान प्रदान किया गया। बताया कि ये दोनों कर्मी 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से दिन-रात मेहनत कर जरूरतमंदों तक समय पर चिकित्सा सहायता पहुंचाते हैं और कई लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। इस अवसर पर प्रोजेक्ट मैनेजर राजकुमार चौहान एवं ईएमटी निर्भय सिंह तंवर ने भी दोनों कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समर्पित कर्मचारी ही स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ होते हैं। कार्यक्रम में उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि ये कर्मी हर परिस्थिति में तत्पर रहते हैं और संकट के समय लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनते हैं। ऐसे जांबाज कर्मियों की सेवा भावना समाज के लिए प्रेरणादायक है और मानवता के प्रति उनकी निष्ठा को सदैव याद रखा जाएगा।