पांच लाख रूपये अवैध मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी गिरफ्तार


टोंक (सच्चा सागर)।
जिला स्पेशल टीम द्वारा जिले में लगातार फैल रहे नशे के विरुद्ध कार्रवाइयों को जारी रखने को लेकर कस्बा नगरफोर्ट में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए आरोपी मनीष पाराशर के कब्जे से 3 लाख कीमत का लगभग 5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ  गांजा एवं 2 लाख कीमत का 22 किलोग्राम भांग बरामद की गई है। जिला स्पेशल टीम के ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपी के कब्जे से खरीद फरौख्त की 21 हजार नकद राशि, एक मोबाइल जप्त आरोपी मनीष पुत्र रतन लाल पाराशर (30) निवासी नगरफोर्ट थाना नगरफोर्ट जिला टोंक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी काफी लंबे समय से नगरफोर्ट कस्बे में छोटे-छोटे पैकेट बनाकर गांजा सप्लाई करता था। जिला स्पेशल टीम की इस कार्रवाई से टोंक में चल रहे नशे के कारोबार को बड़ा झटका लगा है। जिला स्पेशल टीम द्वारा भविष्य में भी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने