ट्रैक्टर-ट्रॉली व मोटरसाइकिल जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार


रानोली (सच्चा सागर)।
टोंक जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के आदेशानुसार कार्यवाही करते हुए झिराना थाना अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने अजीजपुरा उर्फ साईपुरा से अवैध बजरी परिवहन करते हुए एक महिंद्रा ट्रैक्टर ट्रॉली मय बजरी भरी हुई वह रेकी करते हुए एक मोटरसाइकिल बिना नंबर को जप्त किया। ट्रैक्टर चालक राजेश पुत्र प्रहलाद गुर्जर निवासी किशनपुरा थाना पीपलू मोटरसाइकिल चालक दिलकुश गुर्जर पुत्र रामनिवास गुर्जर निवासी किशनपुरा थाना पीपलू को गिरफ्तार किया। वाहन चालक मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर एमडीआर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। एक बिना नंबर सीडी डीलक्स को एमबी एक्ट में जप्त किया एवं मोटरसाइकिल चालक राजेश जाट पुत्र रमेश जाट उम्र 25 वर्ष निवासी गहलोद थाना पीपलू जिला टोंक धारा 170 में गिरफ्तार किया। टीम में उपनिरीक्षक कैलाश भंडारी, रामअवतार, मुकेश, परशुराम, गजेंद्र आदि शामिल थे।   


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने