निवाई (सच्चा सागर)। पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राहोली में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 का सत्रारम्भ शिक्षा यज्ञ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा पूरे वातावरण में शैक्षणिक वातावरण और सकारात्मक ऊर्जा का संचार देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विधि-विधानपूर्वक शिक्षा यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकों ने सहभागिता निभाई। शिक्षा यज्ञ में विद्यार्थियों ने आहुति देकर अपने उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया। प्रधानाचार्य डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका ने कहा कि नए सत्र की यह पावन शुरुआत विद्यार्थियों के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार करेगी, जिससे वे अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर अग्रसर रहेंगे। क्रिएटिव हेड पूजा पाटीदार व चन्दा लाटा ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन एवं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भी स्वागत किया गया और उन्हें विद्यालय की परंपराओं एवं अनुशासन के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों को प्रसाद वितरित किया गया। ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने विद्यालय के इस नवाचार की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कार, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच का विकास होता है। यह नया शैक्षणिक सत्र विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा, ऊर्जा एवं सफलता का संदेश लेकर आया।