मालपुरा (सच्चा सागर)। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर टोरडी गांव में गुरूवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत शाम 4 बजे बाग वाले बालाजी मंदिर से भव्य जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके पश्चात शाम 7 बजे गढ़ के बालाजी के भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें कलाकारों द्वारा भव्य भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।