जय भीम के नारे के साथ गांव-गांव, ढ़ाणी-ढ़ाणी में


जय भीम रथ हुआ रवाना

मालपुरा (सच्चा सागर)। रविवार को मालपुरा से जय भीम के नारे के साथ जय भीम रथ रवाना किया। जय भीम रथ मालपुरा उपखंड क्षेत्र के गांव-गांव, ढ़ाणी-ढ़ाणी पहुंचकर 14 अप्रैल मालपुरा चलों अपील करेगा। साथ समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी व संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडक़र जी के कार्यों के बारे में जानकारी देगा साथ ही भारतीय संविधान में दिए गए अधिकारों का प्रचार प्रसार करेंगा। जय भीम रथ अम्बेडक़र विचार मंच मालपुरा के तत्वावधान में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडक़र जी की 135वीं जयंती समारोह के उपलक्ष पर आयोजित विशाल वाहन रैली समता महोत्सव शोभायात्रा में सभी मालपुरा वासियों से अपील करतें हुए लोगों से अपील कर रहा है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर समता महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनावे।               


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने