डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंति पर टोंक में महारैली निकाली जायेगी कल


टोंक (सच्चा सागर)। 
महात्मा ज्योतिबा फुले एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी, काव्य पाठ व सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम बैरवा धर्मशाला टोंक में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर राम रतन सौंकरिया, विशिष्ट अतिथि मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका व जिला कोषाधिकारी हरीश लालावत रहे। वाल्मीकि महापंचायत के प्रदेश संयोजक राजेश परोचिया ने अपने उद्बोधन में समाज में व्याप्त अंधविश्वास कुरीतियां एवं आरक्षण वर्गीकरण पर एवं समाज की समस्याओं के बारे में शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि बाबा साहब का जो मूल सपना था, जाति विहीन समाज की स्थापना करना, लेकिन आज हमारा अनुसूचित जाति समाज कहीं जातियों में भी बंटा हुआ है, उन्होंने शिक्षित रहो, संगठित रहो, संघर्ष करो पर बल दिया । भीम सेना जिलाध्यक्ष अशोक बैरवा ने समाज को एक दिन का अंबेडकरवादी ना बनाकर साल के 365 दिन अंबेडकरवादी बनकर बाबा साहब के विचारधारा पर चलना अति आवश्यक है, तभी समाज का उद्धार हो सकता है। 14 अप्रैल को टोंक बैरवा धर्म शाला महा रैली निकाली जायेगी, जिसमें सभी अंबेडकरवादी एक साथ महारेली में सम्मिलित होंगे। इसी कड़ी में गायक, गीतकार एवं संगीत निर्माता रोहित बैरवा ने हाल ही में महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती में अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रोहित बैरवा ने हाल ही में राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में भी अपनी प्रेरणादायक प्रस्तुति की। समर्पण संस्था जयपुर सम्पूर्ण भारतीय बैरवा विकास संस्था में उप-मुख्यमंत्री प्रेमचन्द बैरवा के समक्ष प्रस्तुति दी, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित भी करती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने