महात्मा फूले के विचार आज भी प्रासंगिक, समाज को दे रहे नई दिशा : कन्हैयालाल चौधरी



महात्मा ज्योतिबा फूले की 199वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा   

टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। शिक्षा के क्रांति पुरुष महात्मा ज्योतिबा फूले की 199वीं जयंती पर कस्बे में माली समाज की ओर से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कस्बे में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती पर पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष भरत लाल सैनी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार जैन की उपस्तिथि में महात्मा ज्योतिबा फूले सर्किल टोड़ारायसिंह पर महात्मा ज्योतिबा फूले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंत्री चौधरी ने महात्मा फूले के जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक समरसता और समानता के क्षेत्र में जो कार्य किए, वे आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा फूले के विचार आज के समय में भी प्रासंगिक हैं और समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर माली समाज पटेल चतरा पटेल, तहसील अध्यक्ष माली समाज टोड़ारायसिंह रामसहाय हलसोरा गेदियां वाले, पूर्व तहसील अध्यक्ष लल्लू दग्धी, शहर अध्यक्ष प्रभु लाल सैनी, बाबू लाल बिजनिया, हरजी मोड़किया, जगदीश मोडकिया, रतन लाल फोजी (दग्धी), कानराम भोगला, रामबिलास गेदिया वाले, श्याम सुन्दर खरोल्या, भागचंद खरोल्या, शिशुपाल दग्धी ई-मित्र, हेमेंद्र सैनी, रामदयाल हलसोरा, रामस्वरूप सैनी, राधेश्याम छैल बिहारी, मुकेश मंगर, मुकेश हलसौरा, कैलाश माली सहित कई माली समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। वहीं शोभायात्रा कस्बे के तेजाजी महाराज चौक से जयकारों के बीच डीजे के रवाना हुई। जो पीपली चोराहा पर स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले की आदमकद मूर्ति को माल्यार्पण कर भूडापोल दरवाजा से माली मोहल्ला, मालियान मंदिर, ताखा जी, आम सागर, अस्पताल, चतरीपोल बालाजी, ब्रह्म अखाड़ा, छोटा बाजार, चारभुजानाथ मंदिर, माणक चौक, बत्तीसी बाजार, कटला चोराहा, आजाद मार्केट, विनायक मार्केट, स्टेट बैंक चोराहा, शाहपुरा बालाजी मंदिर, पीपली चोराहा होते हुए माली धर्मशाला पहुंचीं। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा और युवतियां सहित महिलाएं रंग-बिरंगे परिधान पहने डीजे पर धार्मिक भजनों की धुन पर थिरकते हुए नजर आए। बीच-बीच में महात्मा ज्योतिबा फूले और तेजाजी महाराज के जयकारे गूंजते रहे। कस्बे में जगह-जगह पर शोभायात्रा में पुष्प वर्षा की गई, वहीं जगहों पर पेयजल और जलपान कराए गए। शोभायात्रा में समाज के पंच पटेल, जनप्रतिनिधि और विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारियों सहित हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए, वहीं शोभायात्रा के आगे आगे धर्म ध्वज पताकाएं लेकर घोडिय़ों पर सवार चल रहे थे। मालियान धर्मशाला में सायं काल विशाल सामूहिक प्रीति भोज का आयोजन किया गया। जो देर शाम तक जारी रहा।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने