टोंक (सच्चा सागर)। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह समिति टोंक के तत्वावधान में अंबेडकर जयंती एवं महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती बड़े ही धूमधाम से कृषि मंडी के सामने स्थित बैरवा धर्मशाला में मनाई गई। मीडिया प्रभारी मुकेश कराडिय़ा ने बताया कि 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के उपलक्ष्य में बहुजन महापुरुषों पर विचार गोष्ठी, काव्य पाठ एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सुकरिया, जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका, कोषाधिकारी हरिश लालावत, डॉ. चंद्रभान, वाल्मीकि महापंचायत के प्रदेश संयोजक राजेश पारोचिया, सांसी समाज के राष्ट्रीय चेयरमैन ज्ञान सिंह, राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रदेश कोषाध्यक्ष हरिराम बड़ीवाल, बैरवा महासभा अध्यक्ष शिवराज बैरवा सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कच्ची घोड़ी नृत्य सीताराम, कम्युनिटी थिएटर रामरतन गूगलिया एंड पार्टी, काव्य एवं कविता पाठ हनुमान बादाम, भीम गीत जितेंद्र बैरवा और बांसुरी वादन विक्रम भील सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर संयोजक ओमप्रकाश महावर, सह संयोजक देवकरण बैरवा, कोषाध्यक्ष छोटूलाल चंदेल, सर्वेश मेहरा, जितेंद्र बैरवा, डॉ. प्रमोद कुमार बैरवा, जयंती प्रकाश नुवाल, रामरतन गूगलिया, मुकेश कराडिय़ा, सुरेश बंसीवाल, अनिल नागर, एडवोकेट मूलचंद, पूरणमल रैगर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।