मजदूरों की महापंचायत में वेतन, समस्याएं और संगठन मजबूती पर जोर, नए प्रभारियों की घोषणा


टोंक (सच्चा सागर)। 
भारतीय मजदूर संघ जिला टोंक व जयपुर विद्युत वितरण श्रमिक संघ टोंक की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला स्तर पर कमलेश चौधरी एवं विद्युत विभाग की ओर से राजेश कुमावत ने की। संचालन जिला स्तर से गणेश बंसीवाल तथा विद्युत श्रमिक संघ की ओर से महामंत्री लालचंद द्वारा किया गया। बैठक में प्रदेश मंत्री जितेंद्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं, विशेष रूप से वेतन संबंधी मुद्दों एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने राज्य व केंद्र सरकार से मिलने वाले वेतन में आ रही समस्याओं को प्रमुखता से उठाया, जिस पर प्रदेश स्तर तक मुद्दा पहुंचाने का आश्वासन दिया गया। संगठनात्मक विस्तार के तहत आंगनबाड़ी के लिए प्रभु लाल सैनी और देवेंद्र महावर को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने भी अपनी विभिन्न समस्याएं बैठक में रखीं। जिलाध्यक्ष कमलेश चौधरी एवं विद्युत संघ के अध्यक्ष राजेश कुमावत ने बैठक समाप्ति की घोषणा की। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह, पूर्व जिला मंत्री श्योजीलाल, कोषाध्यक्ष रामावतार, आंगनबाड़ी अध्यक्ष संतोष, महामंत्री संतरा, उर्मिला, जिला मीडिया प्रभारी नदीम मियां, उपाध्यक्ष रईस मियां, सदस्य अशोक सैनी, रमेश चौधरी, विद्युत उपाध्यक्ष भरतलाल मीणा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने