मालपुरा (सच्चा सागर)। उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कडीला में 1 अप्रैल से प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ उत्साह पूर्वक किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुश्री कीर्ति विजय ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से गांव में मुनादी कर अभिभावकों व विद्यार्थियों को नव प्रवेश के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया गया। विद्यालय में छात्राओं को नि:शुल्क साईकिल वितरण भी किया गया, जिससे उनकी शिक्षा के प्रति उत्साह को बढ़ावा मिला। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मुकेश कुमार शर्मा, कमलेश चौधरी, प्रधानाचार्य सुश्री कीर्ति विजय, अशोक कुमार, उप प्राचार्य रामप्रसाद मीना, व्याख्याता निर्मल कुमार जैन सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।