मालपुरा (सच्चा सागर)। नगर पालिका मालपुरा द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 01 अप्रैल से सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक फेस प्रणाली के माध्यम से दर्ज की जानी प्रारंभ कर दी गई है। इस व्यवस्था से कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित होगी तथा कार्य निष्पादन में अनुशासन एवं दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। अधिशासी अधिकारी रामजीत चौधरी ने बताया कि निकट भविष्य में सफाई कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड एवं पहचान पत्र (आईडी कार्ड) भी अनिवार्य किए जाएंगे, जिससे कार्य प्रणाली में एकरूपता एवं पहचान सुनिश्चित हो सकेगी। नगर पालिका द्वारा यह पहल शहर की स्वच्छता व्यवस्था को उच्च स्तर पर ले जाने एवं नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।