टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। कस्बे के भूडा का बालाजी मंदिर में अखिल भारतीय चतु सम्प्रदाय अध्यक्ष संत हनुमान दास महाराज के सानिध्य में संत रामकिशोर दास महाराज के संकल्पित श्रीराम जानकी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए नव दिवसीय नवकुण्डात्मक श्रीराम महायज्ञ का ध्वजारोहण कार्यक्रम और शोभायात्रा तथा हनुमान व्यायाम शाला के तत्वावधान में हनुमान जयंती के मौके पर शोभायात्रा निकाली गई। कस्बे के महलों के चौक में स्थित गणेश मंदिर में आचार्य पंडित आत्माराम गुरजी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ध्वज की पूजा-अर्चना कर विधि विधान से बैण्ड बजा और डीजे पर धार्मिक भजनों की धुन और जयकारों के बीच शोभा यात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा महलों के चौक से श्याम देवरा, चतरी पोल, ब्रह्म अखाड़ा, चारभुजानाथ मंदिर, माणक चौक, बत्तीसी बाजार, कटला चोराहा, आजाद मार्केट, विनायक मार्केट, स्टेट बैंक चोराहा, शाहपुरा बालाजी, पीपली चोराहा होते हुए भूडा का बालाजी मंदिर परिसर में स्थित यज्ञ शाला पहुंचे। इस दौरान हनुमान व्यायाम शाला कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य झांकियां सजाई गई और हेरत अंगेज करतबों और पट्टाबाजी का प्रदर्शन करते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। वहीं बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। शोभायात्रा का नेतृत्व अखिल भारतीय चतु सम्प्रदाय अध्यक्ष संत हनुमान दास महाराज करते हुए घोड़ी पर यज्ञकर्ता बालयोगी तपस्वी तुलसीदास महाराज और महामण्डलेश्वर भगवान दास महाराज तथा भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष सुनील भारत आगे-आगे चल रहे थे। हनुमान जयंती के मौके पर हनुमान व्यायाम शाला कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहें।