मालपुरा (सच्चा सागर)। पचेवर थाना पुलिस ने रिश्तों को शर्मसार कर देने वाले आवंडा गांव के हत्याकांड का त्वरित खुलासा करते हुए चाचा की हत्या करने वाले भतीजे और उसकी महिला साथी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथियार और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस अधीक्षक टोंक राजेश कुमार मीणा के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा पुष्पेन्द्र सिंह एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत मालपुरा आशीष प्रजापत के मार्गदर्शन में थानाधिकारी प्रीति रतनू के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। घटना के अनुसार, 28 मार्च 2026 को आवडा निवासी ललिता बावरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 मार्च की शाम करीब 7:30 बजे उसका पति रमेश बावरी आटा पिसवाकर लौट रहा था। जैसे ही वह अपनी टपरी के पास पहुंचा, तभी पीछे से उसके ही भतीजे सुरेश बावरी और उसकी महिला साथी प्रियंका भील ने उस पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने चाचा-भतीजे जैसे पवित्र रिश्ते को भी कलंकित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 103(1), 189(2) बीएनएस, 3/25, 3/27 आर्म्स एक्ट व एससी/एसटी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण कर एमआईयू मालपुरा और एफएसएल टीम टोंक द्वारा साक्ष्य जुटाए गए। मुख्य आरोपी सुरेश बावरी पूर्व में चोरी और नकबजनी जैसे अपराधों में लिप्त रहा है और वारदात के बाद फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से लगातार दबिश दी। आखिरकार पुलिस ने आरोपी सुरेश बावरी (21) निवासी आवंडा और उसकी साथी प्रियंका भील (33) को थाना पाटन जिला सीकर क्षेत्र से हिरासत में लेकर 1 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक नाली देशी टोपीदार बंदूक और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।