टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। उपखंड की ग्राम पंचायत रिण्डलिया रामपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मुख्यमंत्री नि:शुल्क साईकिल वितरण योजना के अंतर्गत कक्षा 9 की 7-छात्राओं को साईकिल वितरित की गई। प्रभारी बाबूलाल मीणा ने बताया कि साईकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और विद्यालय परिसर उत्साह से गूंज उठा। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रहलाद लाल कुम्हार, उप प्रधानाचार्य बाबूलाल रैगर, विधायक प्रतिनिधि प्रहलाद जाट, प्रशासक सीताराम बैरवा, शिक्षक भवानी सिंह, कुलदीप चौधरी, भंवर लाल जाट, शिवजी राम बैरवा, रतनलाल रेगर, दिनेश मेघवंशी, बाबूलाल मीणा, लक्ष्मी नारायण, खीमसिंह, रामनारायण कुम्हार, नरेश कुमार सहित समस्त शाला स्टाफ तथा अभिभावक बैजनाथ जाट, छीतर डुकिया अन्य मौजूद रहें। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने कहा कि राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहन देना तथा उनके स्कूल आने जाने का सुगम बनाना है। साईकिल मिलने से न केवल छात्रों की उपस्थिति में सुधार होगा, बल्कि वे समय से बचत कर पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे सकेगी।