मालपुरा (सच्चा सागर)। शहर में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका मालपुरा ने गुरुवार को सख्त और प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध कब्जों को हटाया। इस अभियान से आमजन को बड़ी राहत मिली और यातायात व्यवस्था सुचारू हुई। नगर पालिका की टीम ने बाजार क्षेत्र में अवैध रूप से खड़े किए गए ठेलों को हटाकर रास्ता खाली करवाया, जिससे लोगों की आवाजाही में आ रही बाधा दूर हुई। वहीं सुईवालों की ढाणी मार्ग पर अवैध रूप से लगाए गए गेट और तारबंदी को भी हटाकर बंद रास्ते को फिर से आमजन के लिए खोल दिया गया। यह पूरी कार्रवाई अधिशासी अधिकारी रामजीत चौधरी के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अधिशासी अधिकारी ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शहर को सुव्यवस्थित और यातायात को सुगम बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। नगर पालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सहयोग करें, ताकि मालपुरा को साफ-सुथरा और व्यवस्थित शहर बनाया जा सके।