कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी का निवाई दौरा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत


- पवन कुमार शर्मा 

निवाई (सच्चा सागर)। राजस्थान सरकार कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी सोमवार को निवाई पहुंचे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप इसरानी के निवास स्थान पर पहुंचे। जहां पर निवाई पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष नितिन छाबड़ा के नेतृत्व में राजस्थानी परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मंत्री चौधरी ने कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा की। वर्तमान समय में चल रहे युद्ध को लेकर मंत्री ने बताया भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कहीं भी गैस, तेल की कमी नहीं है। हमारी सरकार की व्यवस्थाओं को देखकर विपक्ष बुरी तरह बौखलाया हुआ है। हमने स्वच्छ व पारदर्शी तरीके से एसआई भर्ती परीक्षा करवाई है। कांग्रेस के राज में युवाओं के साथ खिलवाड़ किया गया था, वह लगातार पेपर लीक हुए थे। उन पेपर लीक करने वाले माफियाओं को भजनलाल सरकार ने सलाखों के पीछे पहुंचाया है। मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कांग्रेस का हाल आप सब अपनी आंखों से देख रहे हो इनके पास कोई नेतृत्व कर्ता नहीं है। हमने 2 साल के कार्यकाल में जनता से किए हुए वादों को पूरा किया है। भजनलाल सरकार ने राजस्थान में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सरकार के विकास के कार्यों को देखकर बोखला रहे हैं। नगर पालिका में पंचायत चुनाव को लेकर वन नेशन वन इलेक्शन करवाने की प्रक्रिया हमारी सरकार कर रही है। जिससे राजस्थान की जनता पर भार नहीं पड़े। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा व टीकाराम जूली का काम सदन में सिर्फ और सिर्फ खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जेसा हो गया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हिंदुस्तान की राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत कर सरकार बनाएगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल ने सर्वाधिक टोंक जिले में विकास कार्यों को लेकर करोड़ों रुपए की लागत से विकास की गंगा बहाई है। जिले में लगातार करोड़ों रुपए के विकास कार्य चल रहे हैं। चाहे वह जल जीवन मिशन योजना हो या स्वास्थ्य योजना हो या शिक्षा योजना हो। यही देख लीजिए निवाई पीपलू विधानसभा में आपके विधायक रामसहाय वर्मा ने मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार से जो भी मांगा वह विधानसभा के विकास लिए दिया है। वही आज आपके निवाई नगर पालिका क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत से निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी व सभी भाजपा पार्षदों ने विधायक रामसहाय वर्मा नेतृत्व में क्षेत्र के विकास में चार चांद लगा दिए हैं। समय से पूर्व नए वार्डों में सडक़ों का जाल, पेयजल के लिए पीने के पानी की व्यवस्था सहित विभिन्न कार्यों का लोकार्पण हो चुका है। जो कार्य अभी तक निर्माणाधीन है वह भी अति शीघ्र ही पूरे होने पर हैं। कार्यकर्ताओं के बिना सरकार एक कदम भी आगे नहीं चल सकती है। हमारी भारतीय जनता पार्टी में छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को भी शीर्ष पर बिठाती है। कांग्रेस ने राजस्थान में हमेशा भेदभाव की राजनीति की है। कांग्रेस को शहर में मंडल अध्यक्षों को लिए भी चयन करने में सालों लग जाते हैं। क्योंकि कांग्रेस आज भी वही पुराने घिसे पिटे चेहरों को लेकर चला रही है। भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व 36 कोम को साथ लेकर क्षेत्र में कार्य करती है। मैं आप सभी से इतना ही कहूंगा केंद्र भी राज्य सरकार की योजनाओं का प्रत्येक गांव-गांव जाकर डोर-टु-डोर सरकार की योजनाओं से आमजन को अवगत कराया जाए। युवाओं के साल भर का भर्ती कैलेंडर जारी किया है। जिसमें युवा हर प्रतियोगिता की जानकारी ले सकता है। इस दौरान पूर्व विधायक ग्यारसी लाल परिडवाल, वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश गुप्ता, नटवाड़ा मंडल अध्यक्ष बद्री विजय, डागरथल मंडल अध्यक्ष केदार चौधरी, कैलाश चंद्र विजय, वरिष्ठ नेता परसराम कुमावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष अंकुर गुप्ता, अजय पारीक, जय नारायण कुमावत, पिंटू पारीक, जीतू विजय, जितेंद्र धारवाल, हजारी लाल चौधरी, अविनाश पारीक सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।                     


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने